कलेक्टर के निर्देश पर पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण,समिति ने परखीं मूलभूत सुविधाएं

भीषण गर्मी को देखते हुए सभी छात्रावासों में कूलर की व्यवस्था के निर्देश* मालवा आजतक नीमच रिपोर्ट मप्र नीमच, 23 मई 2026।* कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव के निर्देशन में गठित समिति ने शनिवार को जिले के पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में *जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एस. मांगरिया, जिला संयोजक अनु. जाति कल्याण श्री राकेश राठौर एवं डीपीसी श्री दिलीप व्यास* शामिल थे।
निरीक्षण किए गए छात्रावास: समिति सदस्यों ने पोस्ट मैट्रिक अनु. जाति कन्या छात्रावास, नीमच सिटी रोड पोस्ट मैट्रिक अनु. जाति कॉलेज रोड छात्रावास पोस्ट मैट्रिक महाविद्यालय छात्रावास पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, भेलियावास का निरीक्षण किया। समिति द्वारा छात्रावासों में *पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, प्रत्येक कक्ष में सीलिंग फेन की उपलब्धता एवं समग्र स्वच्छता* का विस्तृत निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाओं में सुधार हेतु छात्रावास अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।भीषण गर्मी के दृष्टिगत समिति ने निर्देशित किया कि *समस्त छात्रावासों में छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त संख्या में कूलर की व्यवस्था तत्काल की जाए*, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान समिति ने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक एवं आवासीय समस्याओं की जानकारी ली तथा निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया।

Comments