#खामोशखबर__उत्तम स्वामीजी से प्रिति बिड़ला को मिला आशिर्वाद चौंका रहा है !


जावद में स्वामीजी की कथा से भाजपाई राजनीति में मची है तगड़ी हलचल !

जावद में आध्यात्मिक गुरू उत्तम स्वामीजी की भागवत कथा ने नीमच जिले की भाजपाई राजनीति में उथल पुथल मचा दी है ! चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा है ओर कई तरह की बाते सामने आने लगी है ! उत्तम स्वामीजी  सत्ता के गलियारों में एक ताकतवर गुरू माने जाते है ! वे संघ परिवार से जुड़े है ओर दिल्ली से लेकर राजस्थान और मप्र की भाजपाई राजनीति में उनका अच्छा खासा दखल माना जाता है ! उनका आध्यात्मिक आश्रम/मुख्यालय बांसवाड़ा में है ! 

जावद में उनकी कथा पहले दिन से ही चर्चाओं में इसलिए आ गयी थी कि जो लोग प्रबंधन का काम देख रहे थे उन पर विधायक सखलेचाजी की कभी विशेष कृपा नहीं रही ! सखलेचा समर्थक आयोजन से अपनी दुरी बनाते देेखे गये ! संघ के एक कद्दावर नेता तपन भौमिक जो इन दिनों पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष है ! वे इस कथा के सूत्रधार बने थे ! तपनजी की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका जब मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी ने मनोनयन किया था तब पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलालजी पटवा ने अपना सार्वजनिक विरोध जताया था ! तपनजी सत्तर से अस्सी के दशक में मंदसौर जिले में संघ के जिला प्रचारक रह चुके है ! इस नाते इस क्षेत्र के चप्पे चप्पे ओर लोगो से वे वाकिफ है !

पर्यटन निगम का अध्यक्ष बनने के बाद मंदसौर संसदीय क्षेत्र में उनकी सक्रियता राजनीतिक हलको में लोगो को चौकाती नजर आ रही है ! कुछ लोग उन्हें अगले लोकसभा उम्मीदवार के रूप में भी देख रहे है ओर ये भी कहा जा रहा है कि मौजूदा सांसद सुधीर गुप्ता को विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है ! तपनजी से जुड़े लोगो की माने तो वे संसदीय क्षेत्र की दो विधानसभा सीटों सुवासरा ओर मनासा से अपने विश्वसनीय लोगो को उम्मीदवार बनवा सकते है ! सुवासरा और मनासा ही दो ऐसे क्षेत्र है जहां से भाजपा अपने नये चेहरे सामने लायेगी ! सुवासरा से तपनजी के समर्थक माने जाने वाले अंशुल बैरागी का नाम पहले से ही सुर्खियों में बना है !

 अब जावद की कथा के समापन के आयोजन और बाद में पत्रकार वार्ता  में उत्तम स्वामीजी जो कुछ कह बैठे है उससे लोग चौकते नजर आये है ! तपनजी जहां कथा के सूत्रधार थे वहीं प्रबंधन का काम लगातार जावद में रहकर भाजपा की युवा नेत्री प्रति बिड़ला जिसे तपनजी का समर्थक माना जाता है वो संभालती नजर आ रही थी ! स्वामीजी ने प्रिति बिड़ला के लिए जो कुछ कहा वो अब भाजपाई राजनीति में हलचल मचा रहा है ! स्वामीजी ने कहा था, प्रिति ने आयोजन में जो पुरूषार्थ किया है उसने पुरूषो के पुरषार्थ को भी पिछे छोड़ दिया है ! वो महिला होकर भी किसी से कम नहीं है ! मेरा आशिर्वाद सदैव प्रिति के साथ है ! प्रिति बिड़ला एक लंबे समय से भाजपाई राजनीति में दिल्ली से लेकर भोपाल तक सक्रिय बनी हुई है ! कुछ लोग उसे मनासा से संभावित उम्मीदवार के रूप में पहले से देख रहे है ! ऐसे में उत्तम स्वामीजी का उसे मिला सार्वजनिक आशिर्वाद लोगो को चौंकाता ओर परेशान करता नजर आ रहा है !

स्वामीजी ने पत्रकार वार्ता में ये कहकर भी लोगो को चौंका दिया कि कुछ लोगो ने कथा के साथ परहेज पालने और उसे डेमंेज करने का काम भी किया है ! वे ये भी बोले,जहां राम आता है वहां रावण भी प्रकट होता ही है ! अब स्वामीजी के निशाने पर रावण के रूप में कौन था इसकी भी भाजपाई राजनीति में जमकर चर्चा हो रही है ! जो भी हो, उत्तम स्वामीजी की जावद की कथा ने भाजपाई राजनीति में हलचल मचाने का काम तो कर ही दिया है ! देखना है, आगे क्या हो पाता है !

#MALWAAAJTAK @malwaaajtak #KHAMOSHKHABAR 

Comments