जावद में स्वामीजी की कथा से भाजपाई राजनीति में मची है तगड़ी हलचल ! जावद में आध्यात्मिक गुरू उत्तम स्वामीजी की भागवत कथा ने नीमच जिले की भाजपाई राजनीति में उथल पुथल मचा दी है ! चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा है ओर कई तरह की बाते सामने आने लगी है ! उत्तम स्वामीजी सत्ता के गलियारों में एक ताकतवर गुरू माने जाते है ! वे संघ परिवार से जुड़े है ओर दिल्ली से लेकर राजस्थान और मप्र की भाजपाई राजनीति में उनका अच्छा खासा दखल माना जाता है ! उनका आध्यात्मिक आश्रम/मुख्यालय बांसवाड़ा में है ! जावद में उनकी कथा पहले दिन से ही चर्चाओं में इसलिए आ गयी थी कि जो लोग प्रबंधन का काम देख रहे थे उन पर विधायक सखलेचाजी की कभी विशेष कृपा नहीं रही ! सखलेचा समर्थक आयोजन से अपनी दुरी बनाते देेखे गये ! संघ के एक कद्दावर नेता तपन भौमिक जो इन दिनों पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष है ! वे इस कथा के सूत्रधार बने थे ! तपनजी की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका जब मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी ने मनोनयन किया था तब पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलालजी पटवा ने अपना सार्वजनिक विरोध जताया था ! तपनजी सत्तर से अस्स...