Posts

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का न‍िधन, टीबी डिबेट के बाद कार्डियक अरेस्ट

Image
नई दिल्‍ली @मालवा आजतक भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है क‍ि बुधवार शाम एक टीवी डिबेट में हिस्‍सा लेने के बाद उन्‍हें कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्‍हें तबीयत बिगड़ने पर गाजियाबाद के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। सूचना पाकर पर बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है।  राजीव त्‍यागी को टीवी जगत में खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। बीजेपी के संबित पात्रा के साथ उनकी कई बहसें बेहद तीखी नोंक-झोंक में बदल जाती थीं। वह तथ्‍यपरक बातें रखने के साथ-साथ अनूठे अंदाज में कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए भी मशहूर थे।

12 AUGUST 2020-ALL--MALWAAAJTAK @malwaaajtak

Image

6 इलाके कन्टोन्मेंट से मुक्त हुवे..अपनी सुरक्षा भी करे-हिंगे

Image
नीमच/जी.एस.परिहार@ मालवा आजतक नीमच  जंहा कोरोना का पहले जैसा भय था अब वैसे वैसे कोरोना का भय भी खत्म होता जा रहा है पहले लाक डाउन लगा और सब अपने अपने घरों में रहे और कोरोना से बचने के लिए बेरोजगारी व कई समस्या का सामना किया पर अब  आम जनता को भी समझ मे आगई की कोरोना का जिला प्रशासन व पुलीस प्रशासन ने भी खूब प्रचार किया अब आम जनता भी समझ गई कि अपनी सुरक्षा अपने को ही करना है बतादे की नीमच में पहले भी कई वार्ड व मोहल्ले कन्टोन्मेंट से मुक्त किये जा चुके हैं वही आज वार्ड क्रमांक 35 दुर्गा आयल के पीछे,  वार्ड क्रमांक 21 यादव मंडी एवं गोपाल गली, वार्ड क्रमांक 18 एकता कॉलोनी जयसिंह पुरा रोड, वार्ड क्रमांक 23 बांग्ला नंबर 55 नोबल स्कूल के पास, वार्ड क्रमांक 35 सिद्धिविनायक कॉलोनी वघाना, वार्ड क्रमांक 19 सुलभ कांप्लेक्स के सामने मूलचंद मार्ग नीमच  को कन्टोन्मेंट से मुफ्त कर दिए गये है बतादे की आज इस कन्टोन्मेंट इलाके मुक्त करने में तहसीलदार श्री अजय हिंगे ,पटवारी श्री अरविंद लुहारिया,पीडब्लूडी  एस डीओ श्री पंकज खराड़ी व पीडब्लूडी की पृरी टीम मौजूद थी इस मौके प...

11 AUGUST 2020-ALL--MALWAAAJTAK @malwaaajtak

Image

मप्र में प्रशासनिक सर्जरी जारी, 8 सीनियर IAS अफसरों के तबादले पढ़िए मालवा आजतक की खबर

Image
नीमच@मालवा आजतक मध्य प्रदेश में एक फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है. राज्य प्रशासन ने एक बार फिर IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. जिसमें 8 सीनियर IAS अधिकारियों के नाम शामिल हैं. डॉ. राजेश कुमार राजौरा ACS गृह एवं जेल विभाग बनाये गए. एसएन मिश्रा ACS जल संसाधन एवं परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. वहीं मनोज गोविल को वित्त विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. दीपाली रस्तोगी मध्य प्रदेश शासन एवं वाणिज्यिक कर विभाग की प्रमुख होंगी. 

17 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

Image
अब तक जिले के 742 लोगो ने हराया कोरोना को नीमच 10 अगस्‍त 2020@मालवा आजतक नीमच के कोविड केयर सेंटर और जिला अस्पताल डीसीएचसी से लोग लगातार स्वस्थ होकर जा रहे है। सोमवार को कस्तूरबा गाँधी होस्टल, बालिका छात्रावास ,महिला बस्ती गृह और डीसीएचसी आइसोलेशन वार्ड से 17 लोगो ने कोरोना को मात दी है। स्वस्थ होने वालो में 2 जावद एवं 15 नीमच के है। स्वस्थ होकर जाने वालो ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की कोविड केयर सेंटर पर बेहतर सुविधा देने की सराहना की।      डिस्‍चार्ज लोगों का उपस्थित चिकित्सीय स्टाफ, नगरपालिका स्टाफ और पुलिस स्टाफ ने तालिया बजाकर स्वागत किया। अब तक जिले से कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालो की संख्या 742 हो गई है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 88 शेष है। जिले में एक्टिव कन्टेनमेंट एरिया की संख्या 94 है और अब तक 89 कन्टेनमेंट एरिया को प्रतिबंध से मुक्त किया गया है।

कलेक्‍टर राजे ने किया लिफ्ट का निरीक्षण

Image
नीमच 10 अगस्‍त 2020@मालवा आजतक संयुक्‍त कलेक्‍टर कार्यालय भवन नीमच में दो लिफ्ट शासन द्वारा लगाई गई है। लिफ्ट का कार्य पूरा हो गया है। कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्रसिंह राजे ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट में लगाई गई दोनो लिफ्ट का अवलोकन किया और लिफ्ट का ट्रायल लिया। इस मौके पर अपर कलेक्‍टर श्री विनयकुमार धोका,अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व श्री एस.एल. शाक्‍य व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।