खाद्य सुरक्षा टीम की रतनगढ़ एवं मोरवन में कार्यवाही
5 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 19 नमूने नीमच @ MALWA AAJTAK NEEMUCH MP/ 03/3/2026 नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मप्र तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद, के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने मंगलवार को रतनगढ़,मोरवन स्थित 5 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत किया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने फर्म श्री चारभुजा दूध डेयरी रतनगढ़ का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थों मिश्रित दूध, घी नमूने लिए गए । फर्म महादेव स्वीट्स रतनगढ़ का निरीक्षण कर मावा बर्फी, मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू, गुलाब जामुन के कुल 4 नमूने लिए गए । फर्म बालाजी टी स्टाल रतनगढ़ का निरीक्षण कर खाद्य सेव नमकीन, फलाहारी चिवड़ा, सेव गठिया, चरकी बूंदी सहित कुल 4 नमूना जांच लिए।फर्म होटल साईं पैलेस एंड रेस्टोरेंट रतनगढ़ से भंडारित खाद्य पदार्थ पनीर, बासमती चावल,तुवर दाल, राजमा, बेसन के 5 नमूने जांच हेतु लिए गए । उक्त चारों फर्मों पर नियमानुसार कर्मच...